फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car going from Dehradun to Mahakumbh overturned on the highway, 2 injured

Etah News: देहरादून से महाकुंभ जा रही कार हाईवे पर पलटी, 2 घायल

Sat, 22 Feb 2025 08:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car going from Dehradun to Mahakumbh overturned on the highway, 2 injured
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हाईवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। जिसके चलते कार में सवार 4 लोगों में से 2 घायल हो गए। यह लोग देहरादून से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं, सभी को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र में एनएच-34 पर शुक्रवार देर रात कार पलटी। कार सवार सुभाष निवासी देहरादून ने बताया कि हम लोग महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। कार में दोस्त सोमी निवासी 124/2 गंगा विहार हरिद्वार, शरद निवासी कोतवाली पुत्तन बाजार देहरादून के साथ ही एक अन्य युवक था। दुर्घटना में सोमी और शरद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव मधूपुरा के पास एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। जिसके चलते उसमें सवार पूजा, रामसिंह और रजनी निवासी दिल्ली गेट जिला अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed