फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cantor trodden the bike riders, woman's death

कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत

Wed, 07 Oct 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 07 Oct 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
Cantor trodden the bike riders, woman's death
नदईगेट पर कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की मौत से उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। महिला के शव को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आबिद पुत्र सत्तार, सत्तार पुत्र अब्दुल गनी एवं मुवीना(45) बेगम पत्नी सत्तार निवासी अहरौली बाइक पर सवार होकर मारहरा जा रहे थे। बताया गया कि वह अपनी पुत्री के लिए लड़का ेदखने जा रहे थे। रिलाइसं पेट्रोल पंप पर जब वह बाइक में पेट्रोल भरावाकर आ रहे थे तभी पंप के पास ही कैंटर ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गया। मुवीना बेगम कैंटर के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आबिद और सत्तार को भी चोंटे आ गईं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। सीओ शबी हैदर भी जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गए। जानकारी अन्य परिवारीजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। वहीं घायलों को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed