{"_id":"f6f16a7a061c0aef55acfd4b33d2b60f","slug":"candidate-nomination-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 29 Sep 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी मंगलवार को अपने लावलश्कर के साथ पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने भी नामांकन प्रक्रिया को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। समर्थकों को बाहर गेट पर ही रोक दिया गया।
पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण नामांकन को लेकर प्रत्याशी सुबह से ही अपने काफिले के साथ पहुंचने लगे। नौ वार्डों के नामांकन होने से काफी गहमा गहमी रही। सुबह से ही प्रत्याशी अपने काफिले के साथ पहुंचने लगे। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों में अपना दमखम नामांकन के समय दिखाने में होड़ देखी गई। प्रत्याशियों के समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे बैनर लेकर चल रहे थे। वे प्रत्याशी एवं पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे। समाजवादी पार्टी समर्थित वार्ड 16 से डा. मनोज यादव, कंचन चौधरी, वार्ड 6 से विजेंद्र सिंह, वसीम प्रधान, वार्ड 1 से शफी आलम, वार्ड 10 से आमना बेगम, किश्वर बेगम, वार्ड 19 से डा. डौली यादव, विनीता यादव लाव-लश्कर के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बसपा समर्थित वार्ड 12 से रामवीर सिंह प्रधान, वार्ड 6 से धर्मवीर सिंह, वार्ड 19 से ओमवती यादव, वार्ड 20 से असीत कुमार मौर्य, वार्ड 17 से रेशमा देवी जाटव अपने समर्थकों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भाजपा समर्थित वार्ड 20 से डा. अनोखे लाल, वार्ड 16 से देवेंद्र लोधी, वार्ड 18 से सपना, अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कांग्रेस समर्थित वार्ड 12 से राज प्रताप धनगर, वार्ड 20 चेतराम वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। महान दल समर्थित राकेश कुमार ने वार्ड 11 से अपना नामांकन दाखिल किया। आप समर्थित नरगिस वार्ड 10 से नामांकन दाखिल करने पहुंची। इनके साथ समर्थकों की काफी भीड़ रही। समर्थकों को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए सीओ सहावर अमृत लाल, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह यादव स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लेते रहे।