फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canal-Rjwah drought, scarcity of irrigation

नहर-रजबाह सूखे, सिंचाई का संकट

Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Canal-Rjwah drought, scarcity of irrigation
इस समय सिंचाई के लिये पानी की जरूरत है और जिले के रजबाह-नहर सूखे पड़े हैं। किसानों को रबी की फसल सींचने और बुवाई के लिए पानी की दरकार है। लेकिन सिंचाई विभाग द्धारा क्लोजर लेने के कारण जिले की नहरे और रजबाह के सूखने से किसान परेशान हैं। ऐसे में मुफ्त सिंचाई का तोहफा देने वाली सरकार की नीति किसानों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

नहरों और रजबाहों में पानी के न होने से किसानों के सामने रबी की फसलों को सींचने का संकट गहरा रहा है। सिंचाई विभाग की मानें तो क्लोजर की वजह से नहरों में अभी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इसके चलते रजबहों में भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। क्लोजर नौ दिसंबर तक रहेगा। सिंचाई विभाग क्लोजर की वजह नहरों में साफ सफाई का होना और उनके किनारों को सही कराया जाना बता रहा है। जबकि 15 नवंबर से जिले में गेहूं की बुवाई शुरू हो गई थी। इससे पहले किसान मटर, चना, तिलहन और दलहन की बुवाई कर चुके हैं। किसान धान की फसल काटने के बाद अब उसमें गेहूं की बुवाई करना चाह रहे हैं। लेकिन, बुवाई से पहले की जाने वाली पलेवट के लिए पानी नहीं है। बता दें कि जिले में जिस 12 हजार हेक्टेयर में धान की फसल हुई है, वह जमीन नहर और रजबाह की सिंचाई पर ही निर्भर है। ऐसे में उन किसानों को गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है। बेवर ब्रांच और उपरी गंग नहर में पानी न होने से कई माचुआ, सकरौली आदि रजबाह भी सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed