फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Can not find the cost of wheat in the market

गेहूं को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा बाजार में

Thu, 28 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 28 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Can not find the cost of wheat in the market
गेहूं को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा बाजार में - फोटो : अमर उजाला
किसान को गेहूं की सही कीमत नहीं रही। हालत यह है कि लागत तक नहीं निकल पा रही।
विज्ञापन


गेहूं की फसल जिले की प्रमुख फसल है। 1.02 लाख किसान इस फसल पर निर्भर है। इस वर्ष जिले में 99910 हेक्टेअर में गेहूं की बुबाई की गई। इस फसल पर मौसम की मार रही। न तो सर्दी पड़ी और न ही पर्याप्त बारिश। इस कारण फसल करा पैदावार भी कम हुई। फसल प्रभावित होने की स्थिति में विभाग ने क्राप कटिंग के माध्यम से 35 कुंटल गेहूं प्रति हेक्टेअर उत्पादन का अनुमान लगाया, लेकिन  20 से 22 क्विंटल गेहूं निकला। ऊपर से दाना भी खराब निकला। किसान को हल्के दाने के चलते बाजार में पूरी कीमत नहीं मिल रही। आढ़तिया ऐसी फसल की कीमत बाजार भाव से 50-60 रुपये क्विंटल कम दे रहे हैं।

गेहूं की फसल पर मौसम का असर रहा। पर्याप्त नमी न मिलने से दाना कमजोर हो गया, जिससे उत्पादन घट गया। भैरों शंकर शर्मा, किसान छावनी

गेहूं की फसल की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। 20 क्विंटल हेक्टेयर के हिसाब से गेहूं निकल रहा है। इससे किसान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
राम किशोर, किसान इटउआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed