{"_id":"61a3bb4a1d4e4a08703580f6","slug":"campaign-stopped-problem-persists-with-destitute-cows-etah-news-agr5161638193","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गया अभियान, निराश्रित गोवंशों से समस्या कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गया अभियान, निराश्रित गोवंशों से समस्या कायम
विज्ञापन
एटा। शहर में निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर शिकायतें हुईं तो पालिका ने सक्रियता दिखाई। पिछले माह अभियान चलाकर 34 गोवंशों को पकड़ा गया। लेकिन अभियान कुछ दिन चलाकर बंद कर दिया, जबकि शहर में गोवंशों की समस्या बदस्तूर बनी हुई है। अफसरों का कहना है ग्रामीण इलाकों से गोवंश शहर में आ रहे हैं।
शहर में आगरा रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के आसपास, जीटी रोड पर एटा क्लब के पास, रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस के पास, ठंडी सड़क, सकीट रोड तिराहा, सब्जी मंडी, मंडी समिति आदि इलाकों में हर समय गोवंश भटकते और इकट्ठे बैठे नजर आ जाएंगे। अक्सर सांडों की लड़ाई में हादसों का खतरा भी रहता है। वहीं उनके हमले की आशंका से भी लोग डरे रहते हैं। पालिका ने अक्तूबर में टीम लगाकर कैटल कैचर मशीन से सांड़ पकड़ने का अभियान चलाया। पालिका के मुताबिक 34 सांड़ पकड़कर मलावन, वाहिदबीबीपुर और रिजोर की गोशालाओं में संरक्षित कराए। जहां से ये लौटकर वापस नहीं आए हैं। ग्रामीण इलाकों से दूसरे सांड़ आ गए हैं, जिनके चलते लोगों को समस्या हो रही है।
----------------
दो बार अभियान चलाकर 78 गोवंशों को पकड़कर नजदीकी गोशालाओं में भिजवाया जा चुका है। ग्रामीण इलाकों से लोग फसल की रखवाली के लिए गोवंशों को शहर की ओर दौड़ा देते हैं। इससे यहां संख्या बढ़ जाती है। शहर में 30 से अधिक सांड़ों का अनुमान है। जल्द ही अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय, ईओ