{"_id":"64ef803326bfb5320e02bee6","slug":"call-is-being-made-to-deposit-the-bill-to-the-defaulters-etah-news-c-163-1-sagr1019-4572-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए किया जा रहा कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए किया जा रहा कॉल
Wed, 30 Aug 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में 850 ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं जिन पर 20 लाख के करीब बिल बकाया है। बुधवार को निगम के कर्मचारियों ने बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए कॉल किए। सुबह से दोपहर बाद तक कर्मचारी बिल जमा करने के लिए कॉल करते रहे।
शहर में विद्युत निगम के करीब 34000 उपभोक्ता हैं। इनमें 850 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने एक या दो माह से विद्युत बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 20 लाख रुपये बकाया है। उच्चाधिकारियों का राजस्व वसूली को लेकर जोर है। इसी को लेकर बुधवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शहर क्षेत्र जीसीएल भटनागर ने पांच कर्मचारियों से बकाएदारों को कॉल करवाई। बकाएदारों से कहा गया कि बिल जमा करें अन्यथा की स्थिति में कनेक्शन को काट दिया जाएगा। किसी बकाएदार ने तत्काल जमा करने की बात कही तो किसी ने दो दिन का समय मांगा।
12 करोड़ के लगभग प्रतिमाह हो रहा जमा
शहर में उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली की बात करें तो यहां 12 करोड़ रुपये प्रतिमाह उपभोक्ताओं द्वारा जमा किया जा रहा है। जबकि 14 करोड़ रुपये की बिजली की खपत शहर में हो रही है। ऐसे में दो करोड़ रुपये और वसूलने के निर्देश उच्चाधिकारियों के हैं।