{"_id":"5dffa4038ebc3e87a511a1f8","slug":"caa-etah-news-agr421289867","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शांति बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शांति बरकरार
विज्ञापन
जीटी रोड पर कोहरे के दौरान गस्त करते पीएसी के जवान-
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को पूरी तरह से शांति बरकरार रही। पुलिस की मुस्तैदी में कोई ढील नहीं दी गई और शहर में पुलिस बल गश्त करता रहा। अब अशांति के बादल छट गए हैं और सब कुछ सामान्य होने लगा है। इसके बावजूद डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
सीएए को लेकर जिले में पूरी तरह से शांति बनी हुई है, कहीं पर भी विरोध नहीं देखा गया। इसके बावजूद भी पुलिस पूरी तरह से अलीगंज, जलेसर, मारहरा, निधौली कलां, अवागढ़, सकीट, और जिला मुख्यालय पर मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे और स्थिति का जायजा लिया जाता रहा ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।
वहीं दोपहर बाद जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार ने शहर का भ्रमण कर माहौल की नब्ज टटोली। जिले भर में किसी भी स्थान पर कानून से खिलावाड़ नहीं किया गया और न ही लोगों ने सीएए का विरोध जताया। डीएम और एसएसपी माया पैलेस चौराहा से जीटी रोड, ठंड़ी सड़क, मेहता पार्क, कटरा मोहल्ला होते हुए घंटाघर पर पहुंचे और काफी समय तक सीओ सिटी कार्यालय में बैठकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते रहे।