फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bypassing the order, the people living in Kanshi Ram Colony were not verified

Etah News: आदेश दरकिनार, कांशीराम कॉलोनी में रहने वालों का नहीं हुआ सत्यापन

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bypassing the order, the people living in Kanshi Ram Colony were not verified
एटा। शहर में बनी कांशीराम कॉलोनी में 500 से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके सत्यापन के लिए पिछले साल जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। लेकिन अभी तक सत्यापन नहीं किया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की पांच कांशीराम कॉलोनी का रखरखाव किया जाता है। लेकिन पालिका कर्मचारियों की सह पर इन कॉलोनियों में 500 से अधिक अपात्र लोग अवैध रूप से रह रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतें होने के बाद भी नगर पालिका इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एक कांशीराम कॉलोनी में कुल 300 आवास की व्यवस्था है। कुल 1500 आवास बने हुए हैं। अवैध रूप से कब्जा किए जाने की वजह से पात्र लोग आवास के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पालिका में पहुंचने वाले ऐसे लोगों को वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कांशीराम कॉलोनी बनवाईं थीं, जो इन दिनों बदहाल हैं। कॉलोनियों में समस्याओं का अंबार हो गया है। यहां पर नालियों की सफाई न होने से दूषित पानी का ठहराव बना हुआ है। वहीं सीवर भी चोक हो गए हैं। कमरों के प्लास्टर टूट चुके हैं। खिड़की दरवाजे भी टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed