{"_id":"64eb881969c258266e01dc78","slug":"by-taking-a-lift-on-the-bike-the-toppers-blew-13-thousand-etah-news-c-163-1-sagr1017-4445-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक पर लिफ्ट लेकर टप्पेबाजों ने 13 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक पर लिफ्ट लेकर टप्पेबाजों ने 13 हजार उड़ाए
Sun, 27 Aug 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र गांव शीतलपुर के पास दो युवकों ने बाइक सवार मोहर सिंह निवासी रामपुर घनश्याम कोतवाली देहात को रोक लिया। बताया कि साथी की तबीयत खराब है, अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग कर दीजिए।
जिस पर मोहर सिंह ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। करीब 500 मीटर अलीगंज रोड पर चलने के बाद एक निजी अस्पताल के सामने दोनों उतर गए। मोहर सिंह ने जब देखा तो पीछे से जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 13600 रुपये गायब थे। बताया कि वह तहसील में बैनामा लेखक है। गांव से तहसील के लिए ही निकला था। तभी टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पर ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।