फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bus ruckus in the tussle of passengers

यात्रियों की खींचतान में बसों का घमासान

Tue, 13 Jul 2021 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bus ruckus in the tussle of passengers
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की खींचतान में हर रोज निगम और निजी बसों में घमासान की स्थिति चल रही है। कई बार झगड़ा हो चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। जबकि ठीक इसी जगह पुलिस चौकी स्थित है। वहीं जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाते हैं। शहर में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से प्रतिदिन एटा डिपो की 100 बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, मैनुपरी, कानपुर, हरदोई, कासगंज, बरेली, बदायूं आदि की बसें भी यहां से होकर निकलती हैं। बस स्टैंड के पास से ही आगरा के लिए तिराहा है। इसके अलावा यहां से दिल्ली, बरेली, कासगंज के लिए भी मार्ग हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों पर जाने वाली निजी बसें रोडवेज बस स्टैंड के आसपास आकर खड़ी हो जाती हैं। जिनके चालक-परिचालक यात्रियों को अपनी बसों में बैठाने के लिए खींचतान करते नजर आते हैं। मजबूरन रोडवेज बसों के चालक भी बसों को बाहर निकालकर खड़ा कर देते हैं। इस बीच निगम और निजी बसों के कर्मचारियों में टकराव हो जाता है। जबकि बसें सड़क को घेरकर खड़ी रहती हैं। ऐसे में जीटी रोड पर जाम की समस्या बन जाती है। सुबह व शाम के समय यह समस्या विकराल हो जाती है। इससे यात्रियों के साथ ही अन्य राहगीरों सहित स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed