{"_id":"693c8853fd161e2601001838","slug":"bus-drivers-leave-passengers-standing-etah-news-c-163-1-eta1001-143243-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यह बस बाईपास से होकर जाएगी, कहकर यात्रियों को छोड़ जाते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यह बस बाईपास से होकर जाएगी, कहकर यात्रियों को छोड़ जाते हैं...
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए खड़ी बसें। संवाद
Link Copied
एटा। अलीगढ़ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है कि अधिकांश बसें बाईपास से होकर गुजरती हैं। स्टैंड से सवारी जैसे ही बस में बैठने के लिए चढ़ती है, परिचालक उनसे बस के बाईपास होकर जाने की बात कहकर उन्हें छोड़ जाते हैं। करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें दूसरे वाहन की तलाश बेवजह समय बर्बाद करना पड़ता है। काफी संख्या में जिले के लोग अलीगढ़ में काम करते हैं और प्रतिदिन आवागमन करते हैं। रेल यातायात की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग रोडवेज बस के भरोसे रहते हैं। जिला मुख्यालय से दिल्ली-एनसीआर को जाने वाली अधिकांश बसें अलीगढ़ होकर जाती हैं लेकिन चालक-परिचालक स्थानीय यात्रियों को नहीं ले जाते। बाईपास होकर गुजरने की कहकर यात्रियों को बस में बैठने नहीं देते। नतीजा उन्हें एक-दो घंटे अधिक समय अन्य किसी वाहन के इंतजार में बर्बाद करना पड़ता है। छछैना के अमन कुमार का कहना है कि अलीगढ़ जाने के लिए शुक्रवार को जब स्टैंड पहुंचा तो पता चला कि अधिकांश बसें बाईपास होकर गुजरती हैं। इसके कारण लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसके बाद अलीगढ़ की बस आई, तब कहीं जाकर बैठ सके। विजय नगर के मनोज कुमार का कहना है कि परिवहन विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। शुक्रवार को अलीगढ़ जाने के लिए एक बस में चढ़ा तो परिचालक ने कहा कि बाईपास होकर जाएंगे। बाहर उतरोगे तो चलो नहीं तो दूसरी बस देख लो। इस संबंध में एआरएम नरेश कुमार गुप्ता का कहना है कि एटा डिपो की बसें तो अलीगढ़ शहर में होकर ही गुजरती हैं। बाहरी डिपो की बसों के चालक बाईपास से निकाल ले जाते होंगे। डिपो की कोई बस अगर बाईपास होकर निकल रही है तो दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।