फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   burnt out shell of a procession KALYAN and RAJVEER

कल्याण, राजवीर का पुतला फूंक निकाला जुलूस

Wed, 18 Jan 2017 12:06 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 18 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
burnt out shell of a procession KALYAN and RAJVEER
कल्याण ‌स‌िंह और सांसद राजवीर का पुतला जलाते लोग - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
भाजपा की सूची में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश उभरकर सामने आया है। जिले की राजनीति में मुख्य भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। दोनों नेताओं के पुतले फूंके गए और जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वाधिक विरोध के हालात पटियाली विधानसभा क्षेत्र में नजर आए।
गौरतलब है कि पटियाली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की टिकट के लिए श्यामसुंदर गुप्ता की प्रबल दावेदारी थी। इनके अलावा यशवीर सिंह राठौर, मनोज कश्यप,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सहित अन्य प्रमुख दावेदार पटियाली पर थे, लेकिन पार्टी ने इन सभी दोवेदारो के दावे खारिज करते हुए अमांपुर से टिकट की दावेदारी कर रहे विधायक ममतेश शाक्य को प्रत्याशी बना दिया। इस बदलाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं सांसद राजवीर सिंह को जिम्मेदार मानते हुए पार्टी समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद के पुतले फूंके, पोस्टर-झंडे जलाए और होर्डिंग फाड़े। वहीं पटियाली से दूसरे दावेदार रहे यशवीर सिंह राठौर के समर्थकों ने भी पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता विकास गुप्ता ने कहा कि पटियाली से श्यामसुंदर गुप्ता का टिकट तय था जिसे एंड वक्त पर काटा गया। वे पिछले पांच सालों से भाजपा में रहकर चुनाव की तैयारी में जुटे थे। पटियाली के बहुरनपुर में आक्रोशितों ने घोषित प्रत्याशी ममतेश शाक्य का भी पुतला फूंक दिया। वहीं अमांपुर में ममतेश के समर्थकों ने भी अमांपुर से टिकट काटकर पटियाली  से प्रत्याशी बनाए जाने का जिम्मेदार सांसद एवं उनके पिता को मानते हुए पुतले फूंके। कासगंज विधानसभा में भी टिकट के दावेदारों के बीच काफी असंतोष की स्थिति है।
विज्ञापन



अमांपुर से थी दावेदारी: ममतेश
 पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने वाले विधायक ममतेश शाक्य का कहना है कि उनके टिकट की दावेदारी अमांपुर विधानसभा से थी। उनका टिकट तय था, लेकिन पार्टी ने अब उन्हें एंड वक्त पर पटियाली से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। अब वह पटियाली में चुनाव की तैयारी करेंगे। इस बदलाव के लिए उन्होंने सांसद एवं उनके पिता को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का नहीं पिता-पुत्र का विरोध: श्याम
पटियाली विधानसभा से भाजपा के टिकट की प्रमुख दावेदारी करने वाले श्यामसुंदर गुप्ता का कहना है कि उनके साथ छल हुआ है। उन्हें अंतिम समय तक चुनाव की तैयारी रखने का निर्देश मिलता रहा जो चुनाव का निर्देश दे रहे थे उन्हीं टिकट कटवा दिया। उन्होंने कहा कि उनका टिकट बाबू जी और सांसद जी के हस्तक्षेप के बाद कटा है।
परिक्रमा वालों को दिया टिकट
कासगंज से भाजपा की टिकट की दावेदारी करने वाले शिक्षक जयसिंह वर्मा ने कहा कि बाबू जी और उनके सांसद पुत्र ने उन्हीं लोगों को टिकट दिलाया जा उनकी परिक्रमा करते हैं। इसमें न तो संगठन की चली है और न ही सर्वेक्षण की है, यहां तक की आरएसएस की रिपोर्ट भी नजर अंदाज कर दी गई है।
क्षत्रियों का किया अपमान
कासगंज। पटियाली के ही भाजपा की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे यशवीर सिंह का कहना है कि भाजपा ने क्षत्रियों का अपमान किया है। किसी भी क्षत्रिय को टिकट नहीं दी है। वैश्य ब्राह्मण सभी को नजरअंदाज किया गया है। यह सब पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह एवं उनके पुत्र राजवीर सिंह के हस्तक्षेप के कारण हुआ है। सभी संवर्ण जातियां भाजपा के खिलाफ लामबंद हैं।



ममतेश की उम्मीदवारी से भड़के भाजपाई
नारेबाजी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद का जलाया पुतला
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा ममतेश शाक्य को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं। बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं करना बताते हुए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं सांसद राजवीर सिंह का पुतला भी फूंका।

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरियावगंज, सनौड़ी, बहोरा, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, श्रीनगला, नरदोली सहित अन्य स्थानों पर ममतेश शाक्य को प्रत्याशी बनाए जाने पर मंगलवार को रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहरी नेता बताते हुए बर्दाश्त नहीं करने की नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं ममतेश की उम्मीदवारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह व सांसद राजू भैया का पुतला भी जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी को थोप कर क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के किसी नेता, कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की। इस मौके पर गंगादीन राठौर, नरेश, जय किशन राजपूत, रिंकू मिश्रा, अमित कुमार, सत्यपाल, पवन सिंह, देवेंद्र, भगवान सिह शाक्य, महावीर, मुनीश, रवेंद्र आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed