Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullion market livens up as gold and silver prices fall

Etah News: सोने-चांदी के दाम घटने से सराफा बाजार में बढ़ी रौनक

Wed, 18 Nov 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bullion market livens up as gold and silver prices fall
कस्बा जलेसर में सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
एटा। सोने और चांदी के दामों में गिरावट आने से सहालग के सीजन में सराफा बाजार की रौनक बढ़ गई है। कीमतें कम होने से शादी-विवाह वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इसका असर बाजार में खरीदारी के रूप में दिखाई देने लगा है। बुधवार को शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। लोग शादी-विवाह के लिए आभूषणों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सोने के दाम 1 लाख 36 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रहे, जबकि चांदी 1 लाख 64 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी। कीमतों में आई गिरावट से उन परिवारों को राहत मिली है, जिनके घरों में आने वाले दिनों में शादी समारोह होने हैं। अब तक महंगाई के चलते लोग बजट के अनुसार हल्के आभूषण खरीदने को प्राथमिकता दे रहे थे, लेकिन दाम कम होने से अब ग्राहक पहले की अपेक्षा अधिक वजन के गहने खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बाबूगंज, घंटाघर और सराफा बाजार में बुधवार को सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सोने-चांदी की दुकानों पर महिलाएं और पुरुष शादी-विवाह के लिए आभूषण पसंद करते नजर आए। यही स्थिति जलेसर, अवागढ़, अलीगंज, निधौली कलां और मारहरा समेत अन्य कस्बों के सराफा बाजारों में भी देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार कीमतों में कमी आने से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है और सहालग के चलते बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले दुकानदार
सोने-चांदी के दाम कम होने से बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। पिछले दो महीने में धातुओं के भाव में भारी गिरावट देखी गई है। - मनोज गुप्ता, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन एटा

--

कीमतों में गिरावट से शादी-विवाह के लिए लोग उत्साह के साथ आभूषण खरीदने पहुंच रहे हैं। अब पहले की अपेक्षा वजनदार आभूषण के ऑर्डर मिल रहे हैं। - अंबर अग्रवाल, सराफ जलेसर

कस्बा जलेसर में सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कस्बा जलेसर में सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कस्बा जलेसर में सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कस्बा जलेसर में सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed