{"_id":"695fef370195c72c580d63d4","slug":"bulldozers-were-used-in-more-than-150-places-due-to-encroachment-etah-news-c-163-1-eta1004-144597-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अतिक्रमण के कारण 150 से अधिक स्थानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अतिक्रमण के कारण 150 से अधिक स्थानों पर चला बुलडोजर
Thu, 08 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मरथरा मोहनपुरा मार्ग पर अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। संवाद
एटा। मरथरा से मोहनपुरा तक बनने वाली सड़क पर 150 से अधिक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से नोटिस भी दिया गया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। इसी वजह से बृहस्पतिवार को बुलडोजर से हटाना शुरू कर दिया गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से मरथरा से मोहनपुरा तक करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। सहायक अभियंता कमलेश ने बताया कि सड़क किनारे राजस्व की जमीन पर कई लोगों ने दुकानें, चबूतरा का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था। विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
बृहस्पतिवार को बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह देखते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बुलडोजर चलने की सूचना पर लोग खुद ही अपने अतिक्रमण को तोड़ने में लग गए। गौरतलब है कि इस सड़क की चौड़ाई वर्तमान में 3.75 मीटर है। चौड़ीकरण के बाद इस सड़क की चौड़ाई कुल 7 मीटर हो जाएगी। 1.5 मीटर का फुटपाथ मिलाकर कुल चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। अधिशाषी अभियंता आदर्श वर्मा ने बताया कि मरथरा से मोहनपुरा तक करीब 26 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस दौरान अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। संवाद