फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bull trampled farmer to death and young man died due to poisonous insect bite In Etah

Etah: सांड ने पटककर किसान को मार डाला... तो जहरीला कीड़ा काटने से युवक ने तोड़ा दम

Mon, 15 Jul 2024 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 07:40 PM IST
सार

एटा में सांड ने पटककर किसान को मार डाला। वहीं जहरीला कीड़ा काटने से युवक ने दम तोड़ दिया। घटनाओं के बाद घरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
bull trampled farmer to death and young man died due to poisonous insect bite In Etah
सांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सांड के हमले से घायल वृद्ध की मौत हो गई। वहीं जहरीला कीटा काटने से भी एक युवक ने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं सांड के हमले की घटना से ग्रामीणों में रोष है। घटनाएं एक ही थाना क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन


निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली निवासी नेकसे लाल बघेल (79) रविवार की शाम को चारा काटने खेत पर गए हुए थे। चारा काटते समय एक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे नेकसे लाल अचेत होकर गिर पड़े। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनके घर पर सूचना दी। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन भागते हुए खेतों में पहुंचे जहां नेकसे लाल अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना एवं निराश्रित पशुओं को लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि निराश्रित पशु इधर-उधर घूम रहे हैं, जो आतंक का पर्याय बने हुए हैं। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जहां फसलों को नुकसान पहुंच रहा है वहीं जान को खतरा बना हुआ है। लेकिन इन्हें पकड़कर गोशाला नहीं भेजा जा रहा है।

जहरीला कीड़ा काटने से युवक की मौत

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव मझराऊ निवासी 34 वर्षीय ग्रीश कुमार रविवार की रात घर की छत पर सो रहा था। रात लगभग 2 बजे एक जहरीले कीड़े ने उसके कान के पास काट लिया। कान पर सुई जैसी चुभन महसूस होने पर जब वह उठा तो परिजनों को जगाकर कीड़े द्वारा काटने की बात बताई। 



परिजन कुछ समझ पाते कि ग्रीश की हालत बिगड़ने लगी। जिसे देख वह लोग ग्रीश को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed