{"_id":"681a0e1f5cc2019e7e066da6","slug":"buffalo-died-due-to-electric-shock-young-man-was-also-injured-while-trying-to-save-it-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: करंट से भैंस मरी...बचाने के प्रयास में युवक भी जख्मी, मच गई चीखपुकार; ग्रामीणों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: करंट से भैंस मरी...बचाने के प्रयास में युवक भी जख्मी, मच गई चीखपुकार; ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Tue, 06 May 2025 06:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 06 May 2025 06:57 PM IST
सार
बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर भैंस की माैत हो गई। बचाने आया युवक भी झुलस गया। युवक को देख चीखपुकार मच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के सकीट क्षेत्र के गांव रैवाड़ी में बिजली के खंभे में करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई। बचाने के प्रयास में युवक भी जख्मी हो गया। जिसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। विद्युत निगम की लापरवाही बता ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।
मंगलवार को कमल सिंह की भैंस जंगल में जा रही थी। रास्ते में एक बिजली के खंभे के अर्थ के तार में करंट आ रहा था। वहां से निकलने पर भैंस इससे चिपक गई। तड़पता देख रास्ते से गुजर रहे गांव के सौरभ ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन भैंस को नहीं बचा सका और खुद भी झुलस गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस तार में करंट आ चुका है।
विज्ञापन
मंगलवार को कमल सिंह की भैंस जंगल में जा रही थी। रास्ते में एक बिजली के खंभे के अर्थ के तार में करंट आ रहा था। वहां से निकलने पर भैंस इससे चिपक गई। तड़पता देख रास्ते से गुजर रहे गांव के सौरभ ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन भैंस को नहीं बचा सका और खुद भी झुलस गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस तार में करंट आ चुका है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। जेई हृदेश कुमार ने बताया कि बिजली के खंभे पर लगी एक्सल पी केबल में फॉल्ट होने से केबल इंसुलेटर से हटकर एंगल से चिपक गई। इससे खंभे के अर्थ के तार में करंट आ गया। संबंधित कंपनी के ठेकेदार को समस्या के समाधान के लिए कहा गया है।