फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Budget satisfactory for traders amidst hope and despair

आम बजट से व्यापारियों में कहीं खुशी तो कहीं गम

Tue, 01 Feb 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Budget satisfactory for traders amidst hope and despair
सीए प्रतीक आमोरिया के कार्यालय में बजट पर वार्ता करते एक्सपर्ट। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बजट का पिटारा खुला तो इसमें कुछ चीजों को सस्ता किया गया और कुछ को महंगा। जिसका बाजार पर अलग-अलग तरह का असर है। कहीं अच्छे व्यापार की आस जगी है तो कहीं मायूसी हाथ लगी है। इस सबके बीच व्यापारी बजट को संतोषजनक बता रहे हैं। आर्टिफिशियल गहनों को महंगा कर दिया गया है जिससे संबंधित व्यापारियों में मायूसी है। वहीं कपड़े, मोबाइल चार्जर व चमड़े के उत्पाद सस्ते होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी बोले...
कपड़े, मोबाइल उत्पाद के साथ चमड़े के उत्पाद सस्ते होंगे। जिससे इनकी मांग बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदेंगे। दाम सस्ते होने से बिक्री व मुनाफा बढ़ेगा। - लईक अहमद, जूता व्यापारी
विज्ञापन

आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे। इससे आम ग्राहक इन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाएगा। इसका सीधा असर बिक्री और इससे जुड़े व्यापारियों की आय पर पड़ेगा। - अमन गुप्ता, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आयात शुल्क में दरें कम की गई हैं इससे काफी राहत मिलेगी। साथ ही माल पर लगने वाला कर भी कम लगेगा। अभी तक माल पर बहुत कर देना पड़ता था। - अतुल राठी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल

व्यापारियों के लिए जीएसटी में कोई राहत नहीं दी गई है और न ही आयकर में। व्यापारियों को इस बजट से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। इससे मायूसी छाई है। - आदित्य मित्तल, पीतल व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed