फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brothers who were selling paddy were crushed by a tractor, one died

Etah News: धान बेचकर जा रहे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Brothers who were selling paddy were crushed by a tractor, one died
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव भांवरपुर के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे धान बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हादसे में कारों की टक्कर में आगरा के दंपती सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी रामशंकर (42) की मौत हुई है, जबकि चचेरा भाई गुलवीर उर्फ सुरवीर गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजन ने बताया कि शनिवार को दोनों भाई मंडी समिति में धान बिक्री करने के लिए आए थे। धान ट्रैक्टर-ट्राॅली में गया था जबकि दोनों भाई बाइक से गए थे। यहां तौल होने में समय लगने पर रात हो गई। यहां से दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां रामशंकर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गुलवीर को आगरा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अल्का तोमर ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, उसका भाई घायल हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। ट्रैक्टर मौके से बरामद किया गया है, चालक फरार है।
विज्ञापन

वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास शनिवार की शाम दो कारों में टक्कर हो गई। इस हादसे में राजेश कुमार अग्रवाल, इसकी पत्नी सुनीता और भाई मुकेश निवासीगण विमल वाटिका कर्मयोगी काॅलोनी जिला आगरा घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि यहां पर ही रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जालिम सिंह निवासी नगला मानधाती थाना मिरहची घायल हो गया। इसको रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed