फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law shot dead body to prove murder

Etah News: हत्या साबित करने के लिए मृत शरीर में मारी थी बहनोई ने गोली

Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot dead body to prove murder
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर में 10 नवंबर की रात महेश चंद्र निवासी खिरिया परामान थाना नयागांव को गोली मारी गई थी। बहनोई सुरेश चंद्र शर्मा के पुत्र शिवम ने साजिश के तहत बीमारी से मृत्यु होेने के बाद ससुरालीजन को हत्या के आरोप में फंसाने के लिए गोली मारी थी। मंशा मौत को मौत देने की साजिश थी, लेकिन खुद ही पिता पुत्र फंस गए।
विज्ञापन

एसएसपी रोजश कुमार सिंह ने बताया कि शिवम की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल नहीं आ रही थी। उस पर किसी और से संबंध होने का आरोप लगाया था। उसे पाने के लिए एक मुकदमा भी दीपक उर्फ शिवम ने दर्ज कराया था। जो अदालत में विचाराधीन है। फैसला करने के नाम पर शिवम की पत्नी पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था। इसके चलते ही फंसाने की साजिश पिता-पुत्र ने रची थी। इसके तहत 10 नवंबर की रात करीब 8 बजे बीमारी से सुरेश के साले महेश की मौत हो गई। हाथ में डि्रप भी लगी हुई थी, लेकिन मौत के कुछ ही देर में पिता पुत्र ने तमंचा से मृत शरीर में गोली मार दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई कि कार में सवार बेटा का ससुर रामशंकर व साला शिवांशू सहित 6 लोग आए और हत्या करके चले गए। जब कि उस पर चाकू से हमला किया गया। महेश लंबे समय से अपनी बहन अवधेशा कुमारी के घर रह रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सुरेश ने अपने शरीर पर ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से डाॅ. रनवीर से निशान बनवाए थे। इसको भी साजिश में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। पिता-पुत्र सहित तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से गोली चलाने वाला तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed