फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bride dies under suspicious circumstances on the fifth day of marriage

Etah News: शादी के पांचवें दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bride dies under suspicious circumstances on the fifth day of marriage
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के बलिदादपुर गांव में शादी के पांचवें दिन ही दुल्हन की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। 12 मई को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई थी। दुल्हन की मौत से ससुरालीजन के साथ ही मायके वाले भी स्तब्ध रह गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण पता लगाने को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बलिदादपुर निवासी विजय ने 12 मई को अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के मानई गांव की लवली (21) से शादी की थी। नई दुल्हन आने पर परिवार के सभी सदस्य खुश थे। शनिवार को अचानक लवली की तबीयत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक के दिखाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शादी के पांचवें दिन दुल्हन की मौत होने पर परिवार में खलबली मच गई। जानकारी पर लवली के परिजन भी पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे फोर्स सहित पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। शव पर चोट का कोई निशान न मिलने पर पुलिस ने विवाहिता की मौत का करण पता लगाने को शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने बताया अधिक रक्तस्राव होने से लवली की मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया लवली के परिजन ने कोई आरोप न लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया जानकारी में पता चला है कि विजय की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी होने पर भी दूसरी शादी क्यों की? इस बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed