{"_id":"5dc999488ebc3e5b1d64d6fd","slug":"break-the-marriage-for-dowery-etah-news-agr414777014","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में सजी रह गई साजन के नाम की मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में सजी रह गई साजन के नाम की मेहंदी
विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के ग्राम वाजनगर सुजावलपुर बरात न आने से रखा दहेज का सामान
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा/पटियाली। दहेज ने दुल्हन बनने से पहले ही युवती के अरमानों पर पानी फेर दिया। बरात के न आने से उसके हाथ पर साजन के नाम की मेहंदी सजी रह गई। युवती के पिता ने दूल्हा सहित परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गया प्रसाद पुत्र मक्खन लाल निवासी बाजनगर सुजावलपुर ने पुत्री पूनम की शादी मोहनपुत्र सरनाम निवासी रेवाड़ी सकीट एटा के साथ तय की। 10 नवंबर को बरात आना तय हुआ। विवाह तय हो जाने के बाद गया प्रसाद ने पुत्री के दान दहेज में देने के लिए सभी आवश्यक सामान जुटा लिया। पूनम ने भी हाथों में साजन के नाम की मेहंदी रचा ली।
बरातियों के स्वागत के सभी इंतजाम कर लिए थे। जब रात को काफी देर तक बरात नहीं आई तो सभी चिंतित होने लगे। जब वर पक्ष को फोन किया तो अतरिक्त दहेज की मांग करते हुए बरात लाने से इंकार कर दिया। इसके बाद वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
खुशियों को लग गया ग्रहण
बाजनगर सुजवाल पुर में शादी के चलते हंसी खुशी की वातावरण बना हुआ था। घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे। ग्रामीण दावत का लुत्फ ले रहे थे, लेकिन जैसे ही बरात न आने की सूचना लोगों को हुई तो नजारा एक दम से बदल गया। मंगलगीत बंद हो गए। ग्रामीण भी बीच में दावत छोड़कर जाने लगे।

कासगंज गंजडुंडवारा के ग्राम वाजनगर सुजावलपुर बरात न आने से सूनसान पड़ा पंडाल- फोटो : KASGANJ