{"_id":"6ab41bdfe3beda2ee8032ff2","slug":"brass-industry-in-jalesar-to-get-a-new-boost-etah-news-c-163-1-eta1013-157101-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलेसर में पीतल उद्योग को मिलेगी नई ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलेसर में पीतल उद्योग को मिलेगी नई ऊर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) की बंदिशों के चलते अब जलेसर को गैस की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। जलेसर के उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए जलेसर तक पाइपलाइन डाली जा चुकी है।
अब शहर में वितरण का काम शुरू हो गया है। अक्तूबर माह तक फैक्टरियों को सप्लाई शुरू करने की तैयारी है। जलेसर का घुंघरू-घंटी और पीतल व्यवसाय एक जनपद-एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया है। यहां पीतल उत्पादों से जुड़े छोटे-बड़े 100 के करीब कारोबारी हैं। सैकड़ों हस्तशिल्पी भी इस कारोबार से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।
कुछ कारोबारी निर्यात भी कर रहे हैं। टीटीजेड क्षेत्र होने के कारण फैक्ट्रियों में लकड़ी और कोयला जलाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में गैस की किल्लत अक्सर फैक्ट्रियों में बनी रहती है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद से गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन गुजर रही है। एचपीसीएल ने वहां सिटी गैस सर्विस के लिए टैप ऑफ लिया है। फिरोजाबाद से इसौली चौराहा होते हुए अवागढ़ तक स्टील गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसौली चौराहा से जलेसर तक 6 इंच की शाखा पाइपलाइन (टैप ऑफ) स्थापित की गई है।
जलेसर के लिए प्रस्तावित 15 किमी स्टील गैस पाइपलाइन में से लगभग 14.7 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसका ट्रायल होना बाकी है। जलेसर रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से भी पाइपलाइन डालने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
जलेसर में गैस वितरण के लिए डिस्ट्रिक्ट रेगुलेशन सेंटर (डीआरएस) मंडी के सामने बनाया जाना प्रस्तावित है। अब फैक्टरियों में वितरण के लिए जलेसर नगर में पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। इससे घुंघरू-घंटी कारोबार को चमकने की उम्मीद जागी है।