{"_id":"759e1b8886d8e5314ba3d8170b720d48","slug":"boy-died-due-to-current-family-members-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत, शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत, शव रख लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की दोपहर फीरोजाबाद बस स्टैंड के निकट एक दुकान के शटर में करंट आने
विज्ञापन
से युवक राकेश (35) की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर
रखकर आगरा रोड पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के अधिकारियों व
कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम लगने की सूचना पर
थाना पुलिस के अलावा एसडीएम व विधायक मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर जाम
खुलवा दिया। मृतक के भाई ने विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कराई है।
आगरा रोड निवासी राकेश बघेल की फीरोजाबाद बस स्टैंड के निकट परचून की दुकान है। बताते हैं कि दुकान में लगे मीटर का तार क्षतिग्रस्त होने पर उसमें करंट आ रहा था। आरोप है कि इसकी शिकायत विभागीय कर्मचारियों से करते हुए सही कराने की मांग की। शिकायत के तीन दिन बाद भी इसे सही नहीं किया गया।
सोमवार दोपहर तीन बजे राकेश दुकान के शटर को उठा रहा था, तभी उसमें करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में राकेश आ गया और दूर जाकर गिरा। मौके पर जमा लोग तत्काल राकेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव, विधायक रणजीत सुमन मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस मामले में भाई सुरेंद्र ने बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।