फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Boy and girl injured after falling from roof

Etah News: बालक व बालिका छत से गिरकर हुए घायल

Thu, 09 Jan 2025 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 09 Jan 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl injured after falling from roof
एटा। अलग अलग थाना क्षेत्र में खेलते समय छत से गिरकर एक बालिका और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर की मोहल्ला गांधी मार्केट निवासी सागर ने बताया कि उनकी ढाई वर्षीय भतीजी अदीबा छत पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक से पैर फिसलने की वजह से वह नीचे आंगन में आकर गिरी। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अदीबा को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उसका उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

वहीं थाना मिरहची के गांव नवीनगर निवासी बलराम ने बताया कि उनका 3 वर्षीय पुत्र किट्टू छत से नीचे उतर रहा था। तभी सीढ़ियों से उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कता हुआ नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर हम लोग आंगन में पहुंचे और किट्टू को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed