{"_id":"5f08a9518ebc3e63906f11b2","slug":"bord-exam-etah-news-agr4499195155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद भी परीक्षा केंद्रों ने नहीं लौटाई अवशेष कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद भी परीक्षा केंद्रों ने नहीं लौटाई अवशेष कापियां
विज्ञापन
एटा। फरवरी माह में संपन्न बोर्ड परीक्षाओं में अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं का ब्योरा बोर्ड ने मांगा है। परीक्षा के सौ दिनों के बाद भी केंद्रों द्वारा कॉपियां लौटाना तो दूर इनकी सूचना भी कार्यालय को नहीं भेजी गई हैं।
परीक्षा के चार माह बाद भी अवशेष बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों द्वारा न लौटाए जाने पर बोर्ड ने नाराजगी जताई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को लिखे पत्र में जिले में अवशेष अ व ब उत्तर पुस्तिकाओं की सूचना के साथ उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के बाद डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने जिले के सभी 82 परीक्षा केंद्रों को आदेश जारी कर प्राप्त, प्रयुक्त एवं अवशेष अ व ब उत्तर पुस्तिकाओं का ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही कॉपियां जीआईसी पर प्राप्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
50 हजार से अधिक कॉपियां अप्रयुक्त
जिले में पंजीकृत हाईस्कूल के 32455 परीक्षार्थियों के लिए दो लाख अ व 75 हजार से अधिक ब, वहीं इंटर परीक्षार्थियों के लिए 1.43 लाख अ व 57 हजार से अधिक ब उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई थीं। अनुपस्थित रहे नौ हजार से अधिक परीक्षार्थियों के चलते 70 हजार से अधिक अ व ब उत्तर पुस्तिकाएं अप्रयुक्त हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर ही हैं।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के बाद परीक्षा केंद्रों से अप्रयुक्त अ और ब उत्तर पुस्तिकाओं को पूरे विवरण के साथ प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि अवशेष कॉपियों का ब्योरा एवं कॉपियां बोर्ड को प्राप्त कराई जा सकें। - मिथिलेश कुमार, डीआईओएस।