फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   booth aur chaukiyaan band, pulis gaayab

बूथ और चौकियां बंद, पुलिस गायब

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
booth aur chaukiyaan band, pulis gaayab
बंद चौकियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाड़े के मौसम में आप बेफिक्र होकर न सोएं। क्योंकि दरोगा-सिपाही गश्त करने के बजाय सो रहे हैं। खाकी के कर्मियों की इस मनमानी से जिले में कोहरे के कहर के साथ घर, दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पशु चोरों तो बेखौफ बने ही हैं। जानवरों की चोरी के दौरान जागर होने पर फायरिंग करने लगे हैं। हत्या तक की चुकी है। फिर पुलिस की नींद नहीं टूटी। सुरक्षा को बनाई गई चौकियां खाली पड़ी हैं। आलम यह है कि रात के वक्त पुलिस चौकियों पर ताले पड़े रहते हैं। अमर उजाला टीम ने शनिवार की रात पुलिस चौकियों को देखा तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

--------------
तस्वीर-एक
पुलिस चौकी, ट्रांसपोर्ट नगर
समय- रात 11.00 बजे
घोर अंधेरा, सन्नाटा और हाईवे से गुजरते वाहन। अगर कोई वारदात हो जाए, तो पीड़ित चिल्लाता ही रहेगा, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। चौकी के दरवाजे बंद थे और पुलिसकर्मी नदारद। पिछले दिनों बुलंदशहर में हाईवे पर हुए कांड के बाद सुरक्षा को लेकर यहां बिल्कुल भी सतर्कता नजर नहीं आई। वहीं चौकी का बोर्ड भी कबाड़े में टूटा पड़ा था। चौकी की सूचना देने को दो बैरियर जरूर लगे थे।
विज्ञापन

-------------
तस्वीर-दो
पुलिस चौकी, मंडी समिति
समय- रात 11.15 बजे
यहां भी चौकी पर लगे चैनल पर ताला पड़ा था। मंडी में पूरे दिन और रात ट्रक माल लेकर आते-जाते हैं, ऐसे में चोरियों की आशंका ज्यादा रहती है, लेकिन चौकी पर आजतक पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हो सकी। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन से पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की, लेकिन पुलिस अब तक अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर-तीन
पुलिस चौकी, चोंचा वनगांव, बसस्टैंड
समय- रात 11.40 बजे
हाईवे स्थित बसस्टैंड पर चौकी भी खाली थी। यहां चौकी के बाहर दो कुर्सियां पड़ी थीं, लेकिन पुलिसकर्मी गायब थे। वहीं चौकी का गेट भी बंद था। ऐसे में बसस्टैंड पर सुरक्षा को लेकर भी पुलिस की सक्रियता के दावे की पोल खुलती नजर आई।

तस्वीर-चार
पुलिस चौकी, इंद्रपुरी
समय- रात 11.55 बजे
शहर के पॉश इलाके इंद्रपुरी और अरुणा नगर के पास स्थित चौकी पर भी दरवाजे बंद नजर आए। यहां भी अंधेरे में वारदात होने से गुरेज नहीं किया जा सकता। इसके चलते इंद्रपुरी कालोनीवासियों ने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की है।
-------------
तस्वीर-पांच
पुलिस चौकी, पटियाली गेट
समय- रात 12.00 बजे
पुलिस चौकी पर एक सिपाही बैठकर अपने कार्य में व्यस्त था। रजिस्टर पर पूरे दिन की कार्रवाई का विवरण अंकित हो रहा था, लेकिन अगर कोई घटना होती है, तो उसे नियंत्रित करने के लिए कोई अन्य पुलिसकर्मी नहीं था। जबकि यह चौकी शहर के मुस्लिम बाहुल्य रिहायशी इलाके में है।
-------------
तस्वीर-छह
पुलिस चौकी, लिप्टन इंडिया, कासगंज रोड
समय- रात 12.30 बजे
शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में भी सुरक्षा को लेकर खाकी सतर्क नहीं है। कासगंज रोड स्थित चौकी पर ताला पड़ा हुआ था। रात के समय वारदात के बाद पीड़ित भटकता रहेगा। यहां बस एक बोर्ड ही लगा नजर आया।

----------
गश्त के नाम पर फुस्स कोबरा
शहर में सुरक्षा और गश्त के लिए कोबरा मोबाइल और चीता बाइक लगाई गई हैं, लेकिन वो भी नदारद नजर आ रही हैं। रात को किसी भी चौराहे पर पुलिस की कोबरा मोबाइल नजर नहीं आती और चोरों की मौज कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed