फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Booking full at automobile store, vehicle will not be available directly on Dhanteras

Etah News: ऑटोमोबाइल स्टोर पर बुकिंग फुल, धनतेरस पर सीधे नहीं मिलेगा वाहन

Wed, 08 Nov 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Booking full at automobile store, vehicle will not be available directly on Dhanteras
एटा। दिवाली पर्व से पूर्व आने वाले धनतेरस पर लोेग विशेष रूप वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। जिसके लेकर ऑटोमोबाइल स्टोर पर बुकिंग फुल हो चुकी हैं। इसको देखते हुए धनतेरस वाले दिन सीधे वाहन खरीदना मुमकिन नहीं होगा। केवल बुकिंग वाले ग्राहकों को ही वाहन मिल सकेंगे।
विज्ञापन

शहर के ऑटोमोबाइल स्टोर पर प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसके कारण हर प्रकार के वाहनों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। बुधवार को भी हर वाहन शोरूम पर खरीदारों की लाइन लगी हुई थी। लोग अपना पसंदीदा वाहन खरीदने के लिए सुबह से ही स्टोर पर पहुंच रहे हैं। एक वाहन शोरूम के स्वामी ने बताया कि हमारे यहां सभी प्रकार की उपलब्ध गाड़ियों की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। बाहर से गाड़ी मंगाने की सोच रहे हैं, लेकिन वहां भी यही हाल है। जिसकी वजह से कुछ लोगों की बुकिंग तक कैंसिल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक चार पहिया वाहन के शोरूम पर पहुंचे ग्राहक ने बताया कि उन्हें जो गाड़ी चाहिए वो नहीं मिल पा रही है। इस वजह से वे काफी परेशान हैं। हालांकि शोरूम के मैनेजर ने धनतेरस तक वाहन उपलब्ध कराने की बात कही है। मगर पूर्ण आश्वस्त नहीं किया है। ऐसे में मन में आशंका है कि धनतेरस पर गाड़ी मिल भी पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
धनतेरस पर 2 अरब का कारोबार होेने की उम्मीद
कारोबारियों का मानना है कि इस धनतेरस ऑटोमोबाइल स्टोर पर अच्छी धन वर्षा होने की संभावना है। जिस प्रकार से ग्राहक उमड़ रहे हैं और बुकिंग हुई हैं, उसको देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल्स स्टोर पर कुल मिलाकर लगभग 2 अरब रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
---------------
धनतेरस पर भारी भीड़ हो जाती है जिसकी वजह से अभी बुकिंग करा दी है। ताकि उस दिन आसानी से पसंदीदा वाहन मिल सके। -शैलेंद्र सिंह, जीटी रोड, ग्राहक
-------------
धनतेरस पर भीड़भाड़ हो जाती है, जिसकी वजह से पहले ही वाहन खरीदने आए हैं। क्योंकि बाद में गाड़ी मिलने में समस्या होती है। -राजपाल सिंह, सहसपुर, ग्राहक
---------------
धनतेरस पर लोग बहुतायत में वाहन खरीदते हैं। जिसकी वजह से ग्राहक कई दिन पहले से बुकिंग करा लेते हैं। जिसके बाद उसी हिसाब से गाड़ियां मंगाई जाती हैं। -बालकृष्ण शर्मा, मैनेजर, शोरूम, संचालक

-----------
ग्राहक धनतेरस का ही इंतजार करते रहते हैं। इस कारण कुछ लोगों को प्रयास के बाद भी समय पर पसंदीदा गाड़ी नहीं मिल पाती। वैसे इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। -कुलदीप सिंह, शोरूम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed