फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Boogie-Boogie Festival Children fastened merge

बूगी-बूगी समारोह में बच्चों ने बांधा समां

Mon, 11 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 11 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Boogie-Boogie Festival Children fastened merge
 राजकीय प्रदर्शनी में रविवार रात बूगी-बूगी कार्यक्रम से बच्चों ने समां बांध दिया। कत्थक और ग्रुप डांस से दर्शक रोमांचित हो उठे। बच्चों के डांस ने दर्शकों का देर रात तक मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित समिति की ओर से बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एक समाचार पत्रिका के संपादक प्रवीन चौहान, राहुल गुप्ता, डा. राजीव कुलश्रेष्ठ और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कासंगज की हिमांशु द्विवेदी ने कत्थक डांस कर बूगी-बूगी शो कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके बाद वाइरस ग्रुप के बच्चों ने ग्रुप डांस में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिवांगी भदौरिया ने डांस की स्पेशल प्रस्तुति देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके लिए उन्हें आयोजक आशीष चौहान की ओर से स्पेशल पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

जूनियर ग्रुप में रुद्रांश प्रथम, महक द्वितीय और आयुषी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर ग्रुप में सोफी शेख और वायरस
 राजकीय प्रदर्शनी में सोमवार को संत शिरोमणि तुलसीदास, हजरत अमीर खुसरो और महाकवि बलवीर सिंह रंग पर गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपरोक्त कवियों के लोक जीवन और उनकी कृतियों पर विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ समाजसेवी मेधावत शास्त्री ने रिबन काटकर किया। मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के डीआईजी अंशुमान यादव, जबकि विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या किरन यादव रहीं। डीआईजी ने कहा कि कवि तुलसीदास, खुसरो और बलवीर सिंह रंग हमारे जिले की धरोहर हैं। इनकी कृतियों और जीवन दर्शन से देश, समाज का कल्याण संभव है। दो पत्रकारों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। समकालानी चौथी दुनियां के संपादक प्रवीन चौहान, राहुल गुप्ता, इबलाश खान, जमशेद आलम, मदन गोपाल शर्मा, नीतेश यादव, प्रवीन पाठक, राजेश गुप्ता, हर्षवर्धन, सुनील मिश्रा, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed