फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bollywood Night of stars in the junior film Dhamaal

बालीवुड नाइट में जूनियर फिल्म स्टार्स का धमाल

Fri, 29 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 29 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Night of stars in the junior film Dhamaal
जिला राजकीय प्रदर्शनी में गुरुवार रात बॉलीवुड नाइट का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी अजय यादव ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि जिला जज केके शर्मा रहे।
विज्ञापन

रशियन कलाकार एना वी कर्टली ने रशियन और भारतीय गानों पर डांस प्रस्तुत कर महफिल में जान डाल दी। इसके बाद लाफ्टर चैंपियन राजन श्रीवास्तव ने अपने चुटकुलों से सभी को गुदगुदाया। टीवी शो इंडियन आइडिल के कलाकार अंकिता कपूर ने नए -पुराने गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुंबई से आई जूनियर ऐश्वर्य राय, जूनियर शाहरुख खान ने भी रंगारंग कार्यक्रम में धमाल मचाया। कलाकार श्वेता शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, तृप्ति सिंह ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

पंडाल में जगह कम होने के कारण नुमाइश परिसर में कई स्थानों पर एलईडी लगाकर प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इस मौके पर शशि किशोर सक्सेना , पुष्पेंद्र यादव ,अमित जौहरी ,वैभवराज सक्सेना, उमाकांत तिवारी ,वसंत पतझड़ , निगहत परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed