फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   body of young man found in bushes on edge of garden in Etah cousin suspected murder

UP: घर से शादी समारोह में गया युवक, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिला; फिर हो गया गायब...अब झाड़ियों में मिली लाश

Tue, 16 Jul 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 05:57 PM IST
सार

एटा में एक युवक घर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर रिश्तेदारों और दोस्तों से मिला। इसके बाद घर नहीं लौटा। अब झाड़ियों में उसकी लाश मिली है। 

विज्ञापन
body of young man found in bushes on edge of garden in Etah cousin suspected murder
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह बाग के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो चर्चा होने लगी। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चचेरे भाई ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना रिजोर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर नगरिया की है। गांव निवासी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके ताऊ भजनलाल काफी समय पूर्व गांव में अपना मकान और जमीन बेचकर चले गए। वह इस समय गांव सलेमपुर थाना हसायन जिला हाथरस में रहते हैं। बताया कि उसकी ननिहाल बढेरी जिला मैनपुरी में है। 

विज्ञापन

सात जुलाई को मामा अतर सिंह के बेटे अर्जुन की शादी थी। इसमें ताऊ का बेटा कुलदीप विवाह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचा था। वहां से वह 11 जुलाई को अपने पैतृक गांव इब्राहिमपुर नगरिया में चाचा के यहां आया। घर परिवार के लोगों और दोस्तों से मुलाकात की। 
 

बाद में शाम 7 बजे के बाद से कुलदीप कहीं दिखाई नहीं दिया। चाचा रामनाथ ने बताया कि उसकी खोजबीन की घर व रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 12 जुलाई को रिजोर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को कस्बा के पास खेत में बृजेश कुमार खेत की जुताई कर रहा था। 
 
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलाते समय एक जगह से बार-बार बदबू आ रही थी, बृजेश कुमार ने उतर कर देखा तो झाड़ी में युवक का शव दिखाई दिया। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। 
 

मृतक कुलदीप के चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण मालूम पड़ सकेगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed