फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   body of young man found hanging from tree in Etah

Etah: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, बहन के घर जाने के लिए निकला था; पास में खड़ी थी बाइक

Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह घर से बहन के घर जाने के लिए निकला था। वहीं पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। 

विज्ञापन
body of young man found hanging from tree in Etah
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की रात एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर फैली तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से डेढ़ किमी दूर रहने वाले बहन-बहनोई ने युवक की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने हत्या करके शव फंदे पर लटकाने की बात कही है।

विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के नगला धनू गांव निवासी समर सिंह ने बताया उसका 22 वर्षीय छोटा भाई हरिओम दिल्ली में नौकरी करता था। करीब एक माह पूर्व दिल्ली से वापस आया था। 15 दिन पूर्व उसने एक नई बाइक खरीदी थी। वह 14 जून को अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरानी गांव में रहने वाली बहन वैजयंती के यहां जाने के लिए निकला था। इस दौरान कहीं अन्य रिश्तेदारी में चला गया। 
विज्ञापन


रविवार की रात सूचना मिली कि उसका शव सरानी गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका है। जानकारी पर बहनोई सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उसकी शिनाख्त की। बताया कि फंदे पर शव लटके होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। बताया कि भाई की बाइक वहीं घटनास्थल पर मिली। समर सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जिस पेड़ पर उसके भाई का शव लटका मिला, वह छोटा पेड़ है। उस पर फंदा लग ही नहीं सकता है। हरिओम की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य का कहना है कि युवक शराब का आदी था। पूरी जमीन बेच दी। उसने आत्महत्या की है। हत्या के आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed