{"_id":"6a2d98b43bb204f5160fb6f1","slug":"body-of-woman-found-hanging-after-court-settlement-two-days-ago-etah-news-c-174-1-sagr1036-161076-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो दिन पहले कोर्ट में समझौते के बाद आई महिला का फंदे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो दिन पहले कोर्ट में समझौते के बाद आई महिला का फंदे पर मिला शव
Sat, 13 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 6 महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
बेवर। दो दिन पहले ही परिवार न्यायालय में समझौते के बाद ससुराल आई मोहल्ला धनकारी निवासी महिला का शव शनिवार को घर में फंदे पर लटका मिला।
जब तक पुलिस व आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक ससुरालीजन भाग चुके थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला धनकारी की रहने वाली 31 वर्षीय सलमा का निकाह करीब 10 साल पहले यूसुफ के साथ हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं। करीब एक साल पहले दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर सलमा अपने मायके चली गई थी। एक साल से वह मायके में ही रह रही थी, परिवार न्यायालय में दोनों के बीच वाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच समझौता हो गया और सलमा ससुराल आ गई थी।
शनिवार को सलमा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला, ससुरालीजन शव को घर में ही छोड़ कर चले गए। इस बीच किसी ने सलमा के पिता इशाद अली निवासी गांव चिलौंसा बेवर को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग मोहल्ला धनकारी पहुंचे, घर में जाकर देखा तो सलमा का शव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। मृतका के पिता और मां ने ससुरालीजन पर पीटने के बाद हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। जिसके बाद शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।