{"_id":"6a4e96921939c390f3094430","slug":"body-of-robbery-murder-accused-found-in-drain-in-hajipura-murder-alleged-commotion-ensues-etah-news-c-169-1-mt11005-179147-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाजीपुरा में नाले में मिला लूट-हत्या के आरोपी का शव, हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाजीपुरा में नाले में मिला लूट-हत्या के आरोपी का शव, हत्या का आरोप, हंगामा
Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद महिलाएं व पुरूष। संवाद
- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद महिलाएं व पुरूष। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की स्कूटी और चप्पल नाले के पास ही बरामद हुई। नाक और माथे पर चोट के निशान देखकर परिजन ने क्षेत्र के ही एक युवक और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी हंगामा किया, जिसके बाद कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर तैनात करना पड़ा। देर रात पोस्टमार्टम होने पर साफ हुआ कि उसकी मौत डूबने से हुई थी। मृतक पर साल 2022 में बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में हुई एक लूट-हत्या का भी आरोप था।
पुराना रसूलपुर गली नंबर-7 निवासी अरुण चक (25) महाकाल किराना स्टोर चलाता था। पिता के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे अरुण दुकान बंद कर घर आया था। इसके बाद वह अपनी मां मीरादेवी से घंटाघर के पास से कुल्फी लेने की बात कहकर स्कूटी से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह हाजीपुरा स्थित आगाशाह मस्जिद के पास नाले में अरुण का शव उतराता हुआ मिला। नाले के किनारे ही उसकी स्कूटी और चप्पलें पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची रसूलपुर थाना पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
परिजन का आरोप, तीन दिन पहले हुई थी कहासुनी
मृतक के पिता ने क्षेत्र के ही एक युवक और उसके पिता पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, तीन-चार दिन पहले आरोपी युवक और उसके पिता से अरुण और उनके दूसरे बेटे की गाली-गलौज व कहासुनी हुई थी। उनका कहना है कि पुलिस रात में ही नाले के पास से स्कूटी बरामद कर अपने साथ ले गई थी। स्कूटी के नंबर से निकाले गए मोबाइल नंबर पर पुलिस ने रात करीब 1 बजे अरुण के ताऊ संजय को फोन किया था, लेकिन नींद में होने के कारण फोन नहीं उठ सका। सुबह जब परिजनों ने रसूलपुर थाने से संपर्क किया, तब उन्हें स्कूटी मिलने और फिर नाले में शव होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा
अरुण की मौत की खबर पर बजरंग दल के लोग पहुंच गए। इधर, परिजन और परिचित भी पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्र हो गए। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख थाना उत्तर प्रभारी रवि त्यागी और थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हाजीपुरा में नाले से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत होना सामने आया है। मृतक पर थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में 2022 में हुई एक लूट-हत्या का आरोप भी था। इस मामले में वह तीन साल जेल में भी रहा। वर्तमान में जमानत पर बाहर था।
- रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी