फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Blueprint of new bypass is ready, will be constructed with 188 crores

Etah News: नए बाईपास का खाका तैयार, 188 करोड़ से होगा निर्माण

Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Blueprint of new bypass is ready, will be constructed with 188 crores
एटा। जिले को तरक्की की राह पर बढ़ाने के लिए नए बाईपास का खाका तैयार हो गया है। जो शिकोहाबाद रोड, टूंडला रोड और सकीट रोड को जोड़कर 26 किमी की लंबाई का बनाया जाएगा। इस पर करीब 188 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है।शहर से होकर नेशनल हाईवे निकला हुआ है। जिसकी वजह से लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन शहर से ही होता था। ऐसे में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास की जरूरत लंबे समय से बनी हुई थी। इसे शासन ने इस जरूरत को समझते हुए जिले को सौगात भी दी। पिलुआ से होकर गंजडुंडवारा रोड, सहावर रोड, अलीगंज रोड को जोड़ते हुए नए बाईपास का निर्माण करा दिया गया। उम्मीद थी कि इसके बनने से शहर के अंदर वाहनों का आवागमन कम होगा और यातायात सामान्य हो जाएगा। कुछ हद तक ऐसा हुआ भी। लेकिन आगरा, शिकोहाबाद, सकीट की ओर से आने-जाने वाहनों के लिए काेई विकल्प नहीं है। ऐसे में जाम के हालात वर्तमान में भी रहते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियाें ने मंथन किया। एक नए बाईपास के निर्माण की जरूरत समझते हुए इसका खाका तैयार किया गया। जिसको प्रस्ताव के रूप में लोक निर्माण विभाग ने तैयार कर लिया है। जिसके मुताबिक बाईपास की कुल लंबाई 26.25 किमी होगी। इसके निर्माण के लिए 188.78 करोड़ रुपये की मांग की गई है। यह बाईपास एनएच-34 पर सुन्ना नहर पुल से शुरू होकर एटा-टूंडला रोड, शिकोहाबाद रोड, सकीट रोड को जोड़ते हुए एनएच-34 स्थित छछैना पर खोला जाएगा। संवाद
विज्ञापन



इन स्थानों से गुजरेगा बाईपास
- एनएच-34 पर सुन्ना नहर पुल से एलजीसी पटरी
- एटा-टूंडला रोड पर जावड़ा चौकी
- एटा-शिकोहाबाद रोड पर निधौली खुर्द
- सकीट रोड पर सरदलगढ़
- एनएच-34 पर छछैना



बाईपास का एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया है। उम्मीद है जल्द इसे स्वीकृति मिलेगी और काम शुरू होगा। इसके बनने से शहर के अंदर यातायात का दबाव बेहद कम रह जाएगा और भीड़ व जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लंबी दूरी तय करने वालों का सफर सुगम होगा। - मुनेश वीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed