फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   blood bank

27 यूनिट ब्लड के सहारे 18 लाख की आबादी

Fri, 08 May 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
blood bank
ब्लड बैंक - फोटो : ETAH
एटा। आम आदमी को विपरीत परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से रक्तदान शिविर न लगने से जिले में ब्लड बैंक की स्थिति सही नहीं है। 18 लाख की आबादी 27 यूनिट रक्त के सहारे है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ऐसे संकट के समय मात्र 27 यूनिट रक्त ही बचा है। जबकि सामान्य दिनों में इसकी क्षमता 70 से 100 यूनिट तक रक्त रहती है। जनपद की आबादी लगभग 18 लाख है। साथ ही कासगंज, मैनपुरी, हाथरस की सीमा भी जिले से लगती है। वर्तमान में यहां छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि तीन मरीज ठीक हो गए हैं। एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले से अब तक 547 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जिस तरह कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उसे देखते हुए ब्लड बैंक में कम से कम 100 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। दूसरी ओर ब्लड बैंक में ‘ए’ व ‘ओ’ निगेटिव खून का अभाव है जबकि ‘एबी’ निगेटिव का एक यूनिट ही शेष बचा है। रक्त की कमी के चलते थैलीसीमिया, एनेमिक और गर्भवती महिलाओं सहित लावारिस के इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1998 में बना था ब्लड बैंक
जिला अस्पताल में वर्ष 1998 में ब्लड बैंक की स्थापना की गई थी। उस दौरान ब्लड बैंक जिला अस्पताल के भवन में स्थापित किया गया, जिसे दस साल बाद यानी वर्ष 2008 में नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। 250 यूनिट की क्षमता वाली ब्लड बैंक अब तक जिला ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों से आने वाले मरीजों के लिए भी वरदान साबित होती रही है।
एक मरीज को प्रतिमाह दिया जाता खून
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एक एनीमिया का मरीज पंजीकृत है। जहां प्रतिमाह इसे ब्लड बैंक से खून दिया जाता है। अगर यही स्थिति रही तो मरीज को आने वाले दिनों में दिक्कत हो सकती है।
ब्लड बैंक की स्थिति
ए पॉजिटिव - 7 यूनिट
बी पॉजिटिव - 3 यूनिट
बी निगेटिव - 2 यूनिट
एबी पॉजिटिव - 2 यूनिट
एबी निगेटिव - 1 यूनिट
ओ पॉजिटिब - 12 यूनिट
एबी निगेटिव - 0
ओ निगेटिव - 0
प्रचार से परहेज
रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में प्रचार-प्रसार करने में विभाग का परहेज स्पष्ट रूप से दिखता है। हालत यह है कि रक्तदान दिवस जैसे महत्वपूर्ण मौके पर भी अनदेखी की जाती है।
सीएमओ की अपील
कोरोना संक्रमण के दौर में ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। स्वयंसेवी संगठन के सदस्य और युवा स्वेच्छा से रक्तदान करें, ताकि मरीजों को जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त मुहैया कराया जा सके। - डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ।
नहीं मिलेगा तो रेफर करना पड़ेगा
‘ए’ व ‘ओ’ निगेटिव खून ब्लड बैंक में नहीं है। अगर किसी मरीज को निगेटिव खून की जरूरत पड़ती है। तो उसके साथ वालों का ग्रुप चेक कर डोनेट करा दिया जाता है। अगर साथ वाले किसी व्यक्ति का ग्रुप नहीं मिलता है। तो ऐसी हालत में मरीज को आगरा या अलीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। - डॉ. मधुप कौशल, ब्लड बैक प्रभारी।

स्वस्थ लोग करें रक्तदान
18 से 55 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती है। तीन माह के अंतराल पर पुन: रक्तदान किया जा सकता है। - सचिन पाठक, लैब टेक्नीशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed