{"_id":"6bc79a82f634f8e0d4f0dfe127839703","slug":"block-level-sports-competition-launched-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण विभाग तत्वावधान में सोमवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जलेसर रोड स्थित विमला देवी महाविद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी उमारानी कुलश्रेष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेलों में पुरुष, महिला वर्ग में एथलेटिक, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती की स्पर्धा हुई। निर्णायक मंडल में राष्टीय खिलाड़ी नीलम सिंह, विवेक दुबे, संतोष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों के नाम घोषित किए। प्रबंधक हेमंत कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिनंदन सिंह यादव ने खिलाड़ियों से आहवान किया कि वे नियमित अभ्यास कर देश का नाम रोशन करें। चेयरमैन महेशपाल सिंह, शान मोहम्मद, राजेश सरानी, गिरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिनंदन सिंह यादव ने खिलाड़ियों से आहवान किया कि वे नियमित अभ्यास कर देश का नाम रोशन करें। चेयरमैन महेशपाल सिंह, शान मोहम्मद, राजेश सरानी, गिरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन