फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Block Chief: Five BJP candidates unopposed

ब्लॉक प्रमुख: भाजपा के पांच प्रत्याशी निर्विरोध

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Block Chief: Five BJP candidates unopposed
एटा। जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद में बुरी तरह मात खाने के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया है। पार्टी के पांच प्रत्याशी निर्विरोध जीतने की स्थिति में हैं। जबकि अलीगंज, जैथरा और सकीट में मुकाबले के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से सभी विकासखंड कार्यालयों पर ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
सुरक्षा के लिहाज से सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। शीतलपुर ब्लॉक पर पुष्पेंद्र कुमार, मारहरा पर रवि वर्मा, अवागढ़ पर गंगाश्री, जलेसर पर भूदेवी ने नामांकन किया। चारों ही प्रत्याशी भाजपा से हैं। इनके अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में चारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। वहीं निधौली कलां पर भाजपा प्रत्याशी मंजू यादव और उनकी सास राजनश्री ने नामांकन किया है। यहां भी मंजू यादव का निर्विरोध होना तय है।
विज्ञापन

जबकि अलीगंज ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य के साथ ही उनके पुत्र सम्यक शाक्य तथा सपा प्रत्याशी ओमपाल के अलावा उनकी पत्नी सीमा यादव ने नामांकन किया। सकीट ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी पायल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा और ममता ने नामांकन किया। वहीं जैथरा ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी शीला देवी के अलावा अमिता यादव, राजवाला और भाजपा समर्थित रुचि ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दौरान जलेसर और अवागढ़ में जलेसर के भाजपा विधायक संजीव दिवाकर, चेयरमैन महेशपाल सिंह, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, सत्यपाल, राजेश सरानी, प्रमोद गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, मारहरा, निधौली कलां और शीतलपुर में भाजपा के विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed