{"_id":"69667933c61016b13d072159","slug":"blo-booth-level-officers-will-read-out-the-voter-list-at-the-polling-booths-on-january-18-etah-news-c-163-1-sagr1016-144820-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीएलओ 18 जनवरी को बूथों पर पढ़ेंगे वोटर सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीएलओ 18 जनवरी को बूथों पर पढ़ेंगे वोटर सूची
Tue, 13 Jan 2026 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। एसआईआर सर्वे के बाद तैयार हुई मसौदा मतदाता सूची को 18 जनवरी को एक बार फिर बूथों पर बीएलओ पढ़ेंगे। लोगों से नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरवाकर प्राप्त करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में एडीएम प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक कर दी।
एडीएम सत्य प्रकाश ने कहा कि मतदाताओं से बीएलओ फार्म-6, 7 एवं 8 भरवा रहे हैं। इन फार्मों को जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट डीईओ पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है जिसका कोई भी व्यक्ति निरीक्षण कर सकता है।
जिन विद्यालयों में बूथ बनाए गए हैं, वो 18 जनवरी को विधिवत रूप से खुले रहेंगे। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथों पर जाकर व्यवस्थाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अली, बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, भाजपा जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, माकपा से ज्ञान सिंह बघेल आदि सहित अपर उप जिलाधिकारी सतीश कुमार, पीयूष रावत, केशव देव, डॉ. मनोज कुमार, रघुराज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।