फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Blanket of fog on Friday also gave relief

कोहरे की चादर ने शुक्रवार को भी नहीं दी राहत

Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Blanket of fog on Friday also gave relief
कोहरे की चादर ने शुक्रवार को भी नहीं दी राहत - फोटो : अमर उजाला
कोहरे और शीतलहर ने लोगों को शुक्रवार को खासा परेशान किया। सुबह छाई कोहरे की चादर ने कंपकंपी छुड़ाई। अलाव तापकर लोगों ने ठंड से राहत पाने के प्रयास किए। डीएम के छुट्टी करने के आदेश के बाद भी शुक्रवार को स्कूल खुले।
विज्ञापन

गुरुवार रात से छाई कोहरे की चादर सुबह 11 बजे तक बरकरार रही। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। वाहन चालक राजमार्ग से हेडलाइट जलाकर गुजरते नजर आए। वहीं झोपड़ियों में रहने वाले लोग भी ठंड से ठिठुरते रहे। दोपहर को दो बजे हल्की धूप निकली, तो लोगों ने राहत महसूस की। शाम को छह बजे से मौसम में ठंड का असर नजर आने लगा। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आई। शाम से कोहरा देख बाजार भी जल्दी बंद हुआ। शुक्रवार को डीएम शंभूनाथ के छुट्टी के आदेश के बाद भी अधिकांश स्कूल खुले रहे। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दृश्यता कम होने के चलते सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी मे जुटे युवाओं ने सुबह दौड़ लगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


रैन बसेरे का नहीं इंतजाम, अलाव भी नहीं जले
जैथरा (ब्यूरो)। नगर पंचायत ने रैन बसेरे का इंतजाम किया और न ही अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसके चलते राहगीर और यात्री सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। कस्बे से होकर रात भर फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बसें गुजरती हैं। इसके चलते बस स्टैंड पर यात्री रात भर दिखाई देते हैं। अमरसिंह, कामता प्रसाद, रूप किशोर, धनपाल, विजयपाल सिंह नत्थू सिंह राठौर ने नगर पंचायत प्रशासन से रैन बसेरे का इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed