फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Black marketing of government-supplied fertilizer busted; 670 bags of urea seized.

Etah News: सरकारी खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 670 बोरी यूरिया बरामद

Thu, 25 Jun 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of government-supplied fertilizer busted; 670 bags of urea seized.
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

एटा/जलेसर। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को यूरिया की कालाबाजारी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जलेसर से दो ट्रकों से 670 बोरे यूरिया के बरामद किए हैं। इन्हें कालाबाजारी कर राजस्थान भेजने की तैयारी थी। मौके से 11 लोगों को पकड़ा गया है। यूरिया आगरा से यहां लाई गई थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सभी पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है।
जलेसर तहसील क्षेत्र में सरकारी यूरिया की अवैध ढुलाई एवं कालाबाजारी का मामला उजागर किया गया। बुधवार की देर रात लगभग 11:50 बजे एसडीएम जलेसर पीयूष रावत एवं तहसीलदार संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ सकरा मोड़ के निकट बंद पड़ी सोडा फैक्टरी पर छापेमारी की। टीम को प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक यूरिया को अवैध रूप से दूसरी बोरियो में पैक ट्रकों में लोड करते हुए टीम ने पकड़ा। जांच में सामने आया कि एक ट्रक से सरकारी यूरिया को दूसरे ट्रक में भरकर राजस्थान के भरतपुर भेजा जाना था। छापेमारी के दौरान लगभग 670 बोरी सरकारी यूरिया बरामद की गईं। मौके से एक ट्रक, एक कंटेनर, सिलाई मशीन, प्लास्टिक ड्रम, धागे के बंडल एवं खाली बोरियां भी बरामद हुईं, जिनका उपयोग यूरिया की पैकिंग एवं परिवहन में किया जा रहा था। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह एवं विभागीय टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई। मौके से कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ट्रक चालक, मजदूर, मुनीम, फैक्ट्री स्वामी शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यूरिया आगरा के विक्रेता के यहां से लाया गया था।
विज्ञापन


कुल 670 बोरी यूरिया मौके से बरामद किया गया है। सरकारी यूरिया को दूसरे बोरों में स्थानांतरित किया जा रहा था। इसके भरतपुर (राजस्थान) ले जाने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।- अरविंद सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed