{"_id":"655b8fcc3122205d860ea147","slug":"black-marketing-of-dap-is-not-stopping-even-after-dms-order-etah-news-c-163-1-sagr1016-8552-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही डीएपी की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही डीएपी की कालाबाजारी
Mon, 20 Nov 2023 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बा में डीएपी खाद की कालाबाजारी जमकर की जा रही है। शिकायतों को लेकर डीएम ने कृषि विभाग को इस पर अंकुश लगाने का आदेश दे चुके हैं। इसके बावजूद कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ये दुकानदार किसानों से अवैध वसूली कर खाद की बोरी दुकान के पीछे से बेच रहे हैं।
कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल तक डीएपी की बिक्री कर रहे दुकानदार खुलेआम एक बोरी 1500 से लेकर 1600 तक की बेच रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा खाद का निर्धारित मूल्य 1360 रुपये है। बढौली निवासी किसान हेम सिंह का कहना है कि इस समय मटर और गेहूं की फसलों में खाद लगाने का काम चल रहा है। कस्बा में दुकानदार खाद न होेने की कहकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। महंगे दामों पर खाद लेने वाले लोगों को दुकानदार पीछे के दरवाजे से बोरी निकाल कर दे रहे हैं।
फालर निवासी किसान विपन कुमार, बबलेश कुमार, भूप सिंह, पप्पू, राम सिंह आदि किसानों ने बताया कि अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों को विभाग रोक नहीं पा रहा है। जिस कारण वह खुलेआम किसानों से खाद के नाम पर अधिक वसूली कर रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्र का किसान परेशान है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि खाद की कालाबाजारी का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कहीं ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।