फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   black marketing of DAP fertilizer is not being stopped Despite of DM order in Etah

Etah News: नहीं रुक पा रही डीएपी खाद की कालाबाजारी, किसान परेशान; डीएम के आदेश की भी उड़ रहीं धज्जियां

Mon, 20 Nov 2023 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 05:38 PM IST
सार

एटा में डीएपी खाद की कालाबाजारी नहीं रुक पा रही है। फसल बोआई में देरी से किसान परेशान हैं। डीएम के आदेश की भी धज्जियां उड़ रहीं हैं। 

विज्ञापन
black marketing of DAP fertilizer is not being stopped Despite of DM order in Etah
खाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में डीएपी खाद की काला बाजारी जमकर की जा रही है। शिकायतों को लेकर डीएम कृषि विभाग को इस पर अंकुश लगाने का आदेश दे चुके हैं। इसके बावजूद कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ये दुकानदार किसानों से अवैध वसूली कर खाद की बोरी दुकान के पीछे से बेच रहे हैं।

विज्ञापन


मिरहची कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल तक डीएपी की बिक्री कर रहे दुकानदार खुलेआम एक बोरी 1500 से लेकर 1600 तक की बेच रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा खाद का निर्धारित मुल्य 1360 रुपये है। बढौली निवासी किसान हेम सिंह का कहना है कि इस समय मटर और गेहूं की फसलों में खाद लगाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल निहारने पहुंचे 35 हजार पर्यटक, मुफ्त में मिला प्रवेश; मुख्य गुंबद में लेना पड़ा टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा में दुकानदार खाद न होने की कहकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। मंहगे दामों पर खाद लेने वाले लोगों को दुकानदार पीछे के दरवाजे से बोरी निकाल कर दे रहे हैं। फालर निवासी किसान विपन कुमार, बबलेश कुमार, भूप सिंह, पप्पू, राम सिंह आदि किसानों ने बताया कि अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों को विभाग रोक नहीं पा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- बटेश्वर पशु मेला: घोड़ी करिश्मा की खूबसूरती पर लट्टू हुए पारखी, खुराक बनी चर्चा का विषय; कीमत उड़ा देगी होश

बताया कि इस कारण वह खुलेआम किसानों से खाद के नाम पर अधिक वसूली कर रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र का किसान परेशान है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि खाद की कालाबाजारी का मामला संज्ञान मे नहीं है। यदि कहीं ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed