फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BKU Tundla route blocked by Bhanu

भाकियू भानू ने जाम किया टूंडला मार्ग

Wed, 03 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 03 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
BKU Tundla route blocked by Bhanu
किसानाें की समस्याओं पर बुधवार को भाकियू भानू गुट के युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में इमलिया में धरना प्रदर्शन किया। डीएम को धरना स्थल पर बुलाने की मांग को लेकर एक घंटे तक एटा-टूंडला मार्ग पर जाम लगाया। पूरे दिन चले धरना प्रदर्शन में हजारों किसान पहुंचे। एटा-फीरोजाबाद के डीएम के नहीं पहुंचने पर दोनों जिले के एडीएम को मुख्यमंत्री और डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी दो मई तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तीन मई से दोबारा धरना प्रदर्शन के अलावा चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी फीरोजाबाद-एटा के  प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर तीन बजे तक दोनों जिलों के एडीएम धरना स्थल पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन किसानों ने डीएम बुलाने की मांग करते हुए एटा टूंडला मार्ग जाम लगाकर हंगामा किया। अफ्सरों ने भाकियू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को किसी तरह मनाया तब जाकर एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। जाम लगते ही दोनो जिलों में तीन किमी वाहनों की लाइन लग गई। कार्यकर्ताओं ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन डीएम के नाम सौंपा।
विज्ञापन

एडीएम एटा सतीश पाल और एडीएम फीरोजाबाद कर्मेंद्र सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। अध्यक्षता होडिल सिंह ने की। संचालन खुर्शीद आलम नोएडा, युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता, एसडीएम टूंडला डा. पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत एटा राजकुमार, अधिशासी अभियंता फीरोजाबाद आर वी राय, एसडीओ विद्युत कर्मवीर सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी, भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठा. श्योराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ओमप्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव पिंटू त्यागी, सुनील सिंह राष्ट्रीय महासचिव, हरीश डेनुआ प्रदेश महासचिव, कुंमरपाल सिंह, शिवनरायन सिंह परिहान बुंदेलखंड अध्यक्ष विक्रांत चौधरी, पश्चिमी उप्र प्रभारी, पवन ठाकुर प्रदेश प्रभारी, आदिल खान प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमकार यादव प्रदेश सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed