फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP's wait to get a new district president got extended

Etah News: भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिलने में और खिंचा इंतजार

Sat, 15 Mar 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 15 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP's wait to get a new district president got extended
एटा। करीब तीन महीने पहले से पहले चल रही चुनाव प्रक्रिया के बाद भी भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। पार्टी के निर्देश पर रविवार को विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। लेकिन एटा की घोषणा को स्थगित कियास गया है।
विज्ञापन

जिला स्तर से पहले पार्टी में बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव प्रक्रिया की गई थी। जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के जिला कार्यालय पर 9 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। इसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग पद के दावेदार के रूप में पहुंचे। कुल मिलाकर 46 लोगों ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की थी। जिला चुनाव अधिकारी जमुना प्रसाद कुशवाह ने पार्टी गाइडलाइन के अनुसार इन नामों पर जनप्रतिनिधियों की राय भी निर्धारित प्रारूप पर बंद लिफाफाें में ले ली। यह पूरी सामग्री प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पहुंचा दी गई। वहां से सभी नामों पर गहन मंथन चलता रहा और इंतजार लंबा खिंचता रहा। जो दावेदारों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी बेचैनी बढ़ता रहा। सभी को बड़ी बेसब्री से पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष की घोषणा होने का इंतजार था।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने चुनाव के संबंध में निर्देश जारी किए। जिसके तहत सभी जिलों में 16 मार्च को जिला चुनाव कार्यालय पर दोपहर के समय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इन सभी की मौजूदगी में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। शनिवार को दोपहर तक इसकी तैयारी भी थी। लेकिन शाम होते-होते पार्टी नेतृत्व ने एटा की घोषणा को स्थगित कर दिया। जिला चुनाव अधिकारी जमुना प्रसाद कुशवाह ने बताया कि एटा के संबंध में नए निर्देश मिले हैं, अगले चरण में घोषणा की जाएगी। अभी अगले चरण की तारीख तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed