फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP protested against Akhilesh's poster

Etah News: अखिलेश के पोस्टर पर भाजपा ने जताया विरोध

Thu, 01 May 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP protested against Akhilesh's poster
शहर के कटरा मोहल्ला में आंबेडकर प्रतिमा के पास अ​खिलेश यादव का विरोध जताते भाजपाई।  - फोटो : शहर के कटरा मोहल्ला में आंबेडकर प्रतिमा के पास अ​खिलेश यादव का विरोध जताते भाजपाई।
एटा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नए पोस्टर को लेकर भाजपा ने बुधवार को विरोध जताया। कटरा मोहल्ला स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस पोस्टर में आधा हिस्सा आंबेडकर और आधा अखिलेश यादव का जोड़कर फोटो बनाया गया है। इसे भाजपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सपाइयों की हरकत बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और पूरे एससी समाज को अपमानित करती है।

इनका पीडीए का नारा महज दिखावा है और वोट बैंक की राजनीति है। जिला मंत्री सुशील गुप्ता ने कहा कि एक ओर सपा भारतीय संविधान और बाबा साहब की हितैषी बनने का दिखावा करती है और दूसरी ओर ऐसे पोस्टर से अखिलेश यादव को बाबा साहब के समान दिखाना चाहती है, यह बर्दाश्त योग्य नहीं है।
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता भामाशाह, विनीत भारद्वाज, पंकज चौहान, धर्मेंद्र दिवाकर, शिवरतन दिवाकर, विशाल राज बाल्मीक, अशोक जाटव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed