फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP leader's son shot, wounded

भाजपा नेता के पुत्र को गोली मारी, घायल

Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's son shot, wounded
शनिवार की शाम कसबे में भाजपा नेता के पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। घटना के पीछे रंगदारी वसूलने का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संपूर्णानंद भारद्वाज निवासी मोहल्ला टेड़ा नीम का पुत्र का शिवम उर्फ छोटू (16) अपने घर से जा रहा दुकान पर जा रहा था। तभी कटरा बाजार चौराहे पर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। हमलावरों ने तीन फायर किए। गोली शिवम के सिर में लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर एक मकान में घुस गए। पुलिस ने इन्हे घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया। शिवम के गोली लगते ही बाजार में सनसनी फैल गई। दुकानों के शटर गिरने लगे। घटना के बाद तमाम भाजपाई एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, इंस्पेक्टर सोरों पुलिस पीएसी के साथ मौके पर आए। उन्होंने हमलावरों के जिस घर में छुपे होने की जानकारी उसे घेर लिया। यहां से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पकड़े गए हमलावरों में मनी उपाध्याय, अनुभव निर्भय, शिवम त्रिवेदी, रिषभ हैं। शिवम के पिता भाजपा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह नमामि गंगे प्रोजेक्ट के जिला संयोजक हैं। बताया गया कि शिवम के पिता से रंगदारी वसूलने की हमलावरों ने पूर्व में कोशिश की थी। इसका मुकद्दमा सोरों थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed