फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP, Hindu organizations tribute

भाजपा, हिंदूवादी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 21 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 21 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP, Hindu organizations tribute
विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंहल की अस्थि कलश यात्रा शनिवार दोपहर आगरा रोड पर कान्वेंट स्कूल के पास पहुंची। रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अस्थि कलश को रखा गया।  जहां पर भाजपा और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।  
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा ने कहा कि अशोक सिंहल के निधन से विश्व भर के हिंदुओं को क्षति हुई है। भाजपा नेता पंकज चौहान ने कहा कि सिंहल ने पूरे विश्व के हिंदुओं को एक मंच पर लाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि रविवार को अशोक सिंहल का अस्थि विर्सजन विधिविधान से सोरों में होगा। इस मौके पर अवधेश गुप्ता बिट्टू पचौरी, राधा रमन वार्ष्णेय, वीरेंद्र जैन, भूपेंद्र सिंह, दिनेश वशिष्ठ, अग्रिम जैन, संदीप जैन, दिनेश वशिष्ठ, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, धीरेंद्र सोलंकी, विक्रांत भदौरिया, विक्रम सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजिल सभा के बाद अस्थि कलश यात्रा सोरों के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed