फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP could not tell the Board migrant booth number

भाजपा मंडल प्रवासी नहीं बता पाए बूथ संख्या

Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP could not tell the Board migrant booth number
कासगंज। भाजपा मंडल प्रवासियों के साथ पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को कम्यूनिटी हॉल में समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान वो उस समय हतप्रभ रह गए। जब उन्होंने मंडल प्रवासियों ने अपने क्षेत्र में बनाए सदस्यों और बूथों की जानकारी ली, अधिकांश नहीं दे पाए। यह देख वे खासे नाराज हुए।
विज्ञापन



प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा नेता बनने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। विधानसभा चुनाव 2017 में होने है। जनता भी इस चुनाव का इंतजार कर रही है। सपा की गुंडागर्दी से भाजपा राहत दिलाएगी ऐसा जनता को विश्वास है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के लिए वोट की जरूरत पड़ेगी जब अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों की पूरी जानकारी हो। अभी से महासंपर्क अभियान में जुट जाएं।
विज्ञापन



छह अप्रैल को पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। इसे पार्टी धूमधाम के साथ मनाएगी। इस मौके पर बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश चंद, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, अनिल पुंढीर, दिनेश वशिष्ठ, रजनीकांत माहेश्वरी, डा. ज्ञान प्रकाश, गौरीशंकर शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप, देवेंद्र लोधी, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुश्वाह, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




6-10 तक  चलेगा महासंपर्क अभियान
एटा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि 6-10 जुलाई तक महासंपर्क अभियान चलेगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता मोबाइल के जरिए बनाए सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क करें। 

प्रदेश संगठन महामंत्री ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भाजपा की महासंपर्क अभियान की बैठक में कहा। पार्टी जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि जिले में अब तक एक लाख तक सदस्य बनाए जा चुके हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, क्षेत्रीय महामंत्री डा. देवेंद्र शर्मा ने अभियान की समीक्षा की। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विपिन वर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, जिला संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हरनाथ सिंह का स्वागत किया गया। संचालन जिला महामंत्री संदीप जैन ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री रामविलास, सत्यपाल राठौर, भूपेंद्र सिंह, कुबेर सिंह, हंसराज सिंह, पूर्व विधायक प्रजापालन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed