फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP cheated by taking votes in the name of religion: Ram Asare

भाजपा ने धर्म के नाम पर वोट लेकर दिया धोखा: रामआसरे

Tue, 26 Oct 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP cheated by taking votes in the name of religion: Ram Asare
एटा। शहर में शिकोहाबाद रोड स्थित एक हाउस में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का मैथिल ब्राह्मण समाज जन संवाद सम्मेलन हुआ। पूर्व शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर पिछड़ी जातियों का वोट लेकर उनके साथ धोखा किया है। अगर ये सरकार कुछ समय और रही तो आरक्षण समाप्त कर देगी। 2022 में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के अब गिने-चुने दिन रह गए हैं। पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें ताकि भाजपा को सबक सिखाया जा सके। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नेत्रपाल शर्मा ने और संचालन भूपेंद्र प्रजापति ने किया। इस मौके पर राकेश यादव, जसवीर सिंह यादव, भूपेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मंजीत यादव, अनिल, अनिल यादव, आकाश यादव, सतेंद्र यादव, अदनान सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed